1 सितंबर से बिना हेलमेट तेल नहीं देंगे पेट्रोल पंप, योगी सरकार सख्त

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितंबर तक चलेगा नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलने जा रही है। पेट्रोल पंप बिना हेलमेट बाइकर्स को तेल नहीं देंगे। योगी सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे इन प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करें।

यूपी में यातायात नियमों को पालन कराने को लेकर योगी सरकार सरकार सख्त है। सरकार पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने जा रही है। पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के तेल नहीं मिलेगा। यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से चलाया जाएगा, ताकि जनपद स्तर पर सभी संबंधित विभाग एक साथ नागरिक सुरक्षा के इस उद्देश्यमूलक प्रयास को आगे बढ़ाएं। 

इस अवधि में पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन तथा परिवहन आदेशों के मुताबिक जिम्मेदार विभाग के अधिकारी प्रवर्तन की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे। योगी सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे इन प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करें।