एसपी क्राइम ममता कुरील की अध्यक्षता में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिगं / विशेष किशोर पुलिस ईकाई की मासिक समीक्षा गोष्ठी का हुआ आयोजन

Chanchal Varma

गोष्ठी में दिव्यांग बच्चों/मूकबाधिर बच्चों से बातचीत हेतु विशेषज्ञ टीम द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

 अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थिल नवीन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अलीगढ के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती ममता कुरील (नोडल अधिकारी) जनपद अलीगढ की अध्यक्षता में थाना ए0एच0टी0 व एस0जे0पी0यू0 तथा समस्त थानों के बालकल्याण पुलिस अधिकारी के साथ मासिक गोष्ठी की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस लाइन जनपद अलीगढ स्थित सभागार कक्ष में आहूत की गयी। 

 बैठक में बालिकाओं की सुरक्षा, कानून से संघर्षत बच्चों और दिव्यांग/मूकबाधिर बच्चो के साथ बातचीत आदि के सहायतार्थ प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु नगर निगम अलीगढ से एक विशेषज्ञ टीम द्वारा बैठक में उपस्थित जनपद के थानो के समस्त बाल कल्याण अधिकारियो को दिव्यांग/ मूकबाधिर बच्चो के साथ बातचीत करने एंव भाव- भंगिमाओ को समझने हेतु प्रशिक्षित किया गया । नगर निगम की विशेषज्ञ/ ट्रांसलेटर टीम में श्री अनुभव गौतम , मोनिका गौतम , ताहिरा गौतम, तबस्सुम,  शाहिबा, श्री रिजवान  द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

इसके अतिरिक्त उक्त गोष्ठी में महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी SOP एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव , बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, भिक्षावृत्ति में लिप्त गरीब अशिक्षित बच्चो के संरक्षण, पुनर्वास , स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कानूनी और नीतिगत सहयोग, गैर सरकारी संगठनो के साथ सहयोग, वित्तीय सेवायें उपलब्ध कराने,  किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना । बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य के पालन करने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई । साथ ही साथ जनपद मे गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लंबित मामलो पर चर्चा व जेजे एक्ट से सम्बंधित आदेश निर्देश एवं जागरुकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। 

 उक्त गोष्ठी मे जनपद अलीगढ से सी0डब्लू0सी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह, जिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती हितेश कुमारी, जिला संरक्षण ईकाई से श्रीमती सीमा सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आसना मुस्तकीम, जिला बेसिक शिक्षा विभाग से श्री राम शंकर कुरील, चाइल्ड हेल्पलाइन से मन्जू कुमारी तथा सभी थानो से उपनिरीक्षक/बाल कल्याण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया ।