अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़। Noida में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलीगढ़ की कंपनी प्रज्वल इंटरनेशनल ने अपने आकर्षक ब्रास हैंडीक्राफ्ट्स और विंटेज लॉक्स के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। कंपनी के उत्पादों को न सिर्फ़ देशभर के आगंतुकों ने सराहा बल्कि कुवैत, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको और मलेशिया सहित कई देशों के विदेशी ख़रीदारों ने भी विशेष रुचि दिखाई।
कंपनी के प्रमुख प्रबंधक दीपक सैनी ने बताया कि इस आयोजन से उन्हें कई ओवरसीज़ बायर्स से उपयोगी व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने का अवसर मिला है और ऑर्डर्स को लेकर सकारात्मक चर्चाएँ जारी हैं। उन्होंने कहा कि Brass Wall Art और Gifting Products को अधिकारियों व शासन प्रतिनिधियों ने भी ख़ास पसंद किया।
“यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि अलीगढ़ के पारंपरिक उत्पादों को इस मंच से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। हम उद्योग विभाग अलीगढ़ और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से हमें यह अवसर प्राप्त हुआ,” – दीपक सैनी ने कहा।
इस दौरान प्रज्वल इंटरनेशनल के स्टॉल पर बड़ी संख्या में आगंतुक पहुँचे और उत्पादों की खूब सराहना की। आयोजन के कुछ मनमोहक दृश्य छायाचित्रों में क़ैद किए गए हैं, जिन्हें कंपनी ने साझा किया है।

