UP पुलिस की डायल-112 की लापता टेलीकॉलर की तलाश जारी....दोस्त को पुलिस ने जेल भेजा, अफेयर मे तीसरे की एंट्री को लेकर हुआ था विवाद
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में UP पुलिस की डायल-112 सेवा में कार्यरत टेलीकॉलर साक्षी वर्मा की रहस्यमय गुमशुदगी ने पुलिस महकमे को उलझन में डाल दिया है। 29 अगस्त की रात से साक्षी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस जानकारी मिली है और न ही कोई क्लू।
इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रैंडशिप...
दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। जिस रात विवाद हुआ, उसमें किसी तीसरे शख्स का जिक्र सामने आया है, जो साक्षी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ा था।
रिवर फ्रंट पर आखिरी बार देखी गईं ...
साक्षी उस रात अपने दोस्त सचिन के साथ स्कूटी पर रिवर फ्रंट गई थीं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सचिन ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद उसने साक्षी का मोबाइल छीन लिया और अकेले घर लौट आया। इसके बाद से साक्षी का कोई अता-पता नहीं है। अब पुलिस ने सचिन को जेल भेज दिया है।

