#Breaking_News:कार्यकर्ता दडी बिछाना जानता है तो दडी उधेडना भी जानता है: शकुंतला भारती

Aligarh Media Desk


  भाजपा कार्यकर्ता अतुल राजा के साथ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बारहद्वारी भाजपा महानगर कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| कार्यकर्ता अतुल राजा के साथ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आज बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नगर आयुक्त के रवैये की कड़ी निंदा की। यह घटना 25 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान हुई नोकझोंक से जुड़ी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

घटना की शुरुआत 25 अक्टूबर को हुई, जब भाजपा कार्यकर्ता अतुल राजा एक स्थानीय कार्यक्रम में मौजूद थे। आरोप है कि नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अतुल राजा के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। वायरल वीडियो में दोनों के बीच गरमागर्मी बहस साफ दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद अतुल राजा ने 26 अक्टूबर को थाना देहलीगेट में तहरीर देकर नगर आयुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इसे मानहानि का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उसी कडी में आज भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रदर्शन का आयोजन भाजपा महानगर ने किया, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने के दौरान नारेबाजी की गई और नगर आयुक्त के खिलाफ बैनर-पोस्टर हाथों में लेकर नगर आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।

 भाजपा महानगर पूर्व अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा नगर आयुक्त का यह रवैया अस्वीकार्य है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए। हम इसकी घोर निंदा करते हैं एंव नगर आयुक्त पर कार्यवाही की मांग करते हैं। सांकेतिक धरना प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अतुल राजा के साथ हुए दुर्व्यवहार की नगर आयुक्त को माफी मांगनी चाहिये। एंव नगर आयुक्त पर सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि यह घटना न केवल अतुल राजा के साथ अन्याय है, बल्कि पूरे भाजपा परिवार और अलीगढ़ के नागरिकों के साथ अपमान है। नगर आयुक्त जैसे पदाधिकारी को जनता और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए, न कि अभद्रता का सहारा लेना। हमारी पार्टी हमेशा से सेवा और सम्मान की राजनीति करती आई है, और इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि अतुल राजा जी के साथ हुयी घटना का हम पूरजोक विरोध करते हैं एंव नगर आयुक्त अपने इस गलत रवैये को सुधार ले नहीं हमारे कार्यकर्ता सुधारना जानते हैं नगर आयुक्त के अन्दर सपा बसपा वाली मानसिकता बसी हुयी है जिसे हम निकालना जानते हैं।

अतुल राजा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने केवल समाजहित में आवाज उठाई थी, लेकिन नगर आयुक्त ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। हम चुप नहीं बैठेंगे।धरना प्रदर्शन का संचालन नितिन सुपाड़ी ने किया। 

धरने प्रदर्शन में मुख्य रूप उपस्थित पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल, वीएसपॉल, यतेन्द्र वाईके गुप्ता, मनीष राय, सुबोध स्वीटी, जीतेन्द्र जीतू, मंडल अध्यक्ष गौरी आर्य, अतुल राजाजी, संजय शर्मा, हरिबाबू गुप्ता, विशाल देशभक्त, हर्षद हिन्दू, यश गोयल, अजय गुप्ता, कुलदीप पांडे, राजेश सरकोडा, मनीष बूल, गंगे पहलवान, विष्णु कुमार बंटी, गिर्राज किशोर, राकेश सहाय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, सभी मंडल के मण्डल अध्यक्ष एंव महामंत्री, महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, के सभी मोर्चा उपस्थित रहे।