अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। ताला-तालीम की नगरी अलीगढ़ एक ऐतिहासिक खेल आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। आजाद फाउंडेशन सोसाइटी एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 27, 28 और 29 दिसंबर को अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम, क्वार्सी में 'राज्य स्तरीय दिव्य खेल महोत्सव-2025' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस खेल महोत्सव की गरिमा बढ़ाने हेतु माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री नरेंद्र कश्यप जी मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे
इस वृहद आयोजन की तैयारियों और विस्तृत रूपरेखा की जानकारी साझा करने हेतु गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन का स्वरूप: इस तीन दिवसीय खेल कुंभ में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से दिव्यांग खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आजाद फाउंडेशन सोसाइटी की सचिव साजिया सिद्दीकी ने बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना और अलीगढ़ को खेल जगत में नई पहचान दिलाना है तथा इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट,रस्साकसी, ट्राइसाइकिल रेस,कैरम,चेस,खो खो,भालाफेक ,कबड्डी,बैडमिंटन जैसी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में खिलाड़ियों के रुकने, सुरक्षा और खेल स्पर्धाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

