अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, गौतमबुद्ध नगर| जनपद के बिसरख थाना इलाके में संचालित जिस इलेक्ट्रॉनिक दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी sokudo electic india पर ग्राहक के साथ धोखाधड़ी ठगी, उसके साथ अभद्रता और मारपीट करने का संगीन आरोप लगा है उसके सीईओ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एवं भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के निदेशक प्रशांत वशिष्ठ हैं| भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता क़ी कम्पनी में ही अगर ग्राहकों के खून पैसे क़ी कमाई से खरीदी गई इलेक्ट्रिकल स्कूटर को उन्ही के कर्मचारी छीन लें तो फिर इंसाफ यूपी पुलिस कर देगी कहना मुश्किल हैं| योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार में अगर भाजपा प्रवक्ता क़ी कम्पनी में लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं, ग्राहक क़ी गाड़ी छीन कर महीनों तक नहीं वापिस कर रहे हैं और तो और पुलिस भी कुछ इंसाफ नहीं करा पा रही हैं|
आरोप हैं कि उत्तर प्रदेश अलीगढ के रहने वाले एक युवक नें भाजपा नेता प्रशांत वशिष्ठ क़ी कंपनी soduko electric India के सेल्स कर्मचारियों पर झूठी जानकारी के आधार पर गलत तरीके से सोकूडो पेस मॉडल का स्कूटर बेचनें का आरोप लगाया हैं| ग्राहक के मुताबिक उनको कई बार मांगे जाने पर बिल दिया गया| लेकिन कंपनी के सेल्स कर्मचारी नें तीन महीने बीत जाने के बाद भी खरीदी गयी इलेक्ट्रिक स्कूटर का आरसी, वॉरंटी कार्ड और सर्विस बुक जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं दिए| पीड़ित उपभोक्ता युवक का आरोप है कि जब वह खरीदे गए स्कूटर की सर्विस कराने कम्पनी गए और कागजात मांगे तो उनका स्कूटर ही जबरन सर्विस सेंटर कर्मियों ने रख लिया| मामले में पीड़ित युवक ने थाना विसरख पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने एक महीने बीतने के बाद भी कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया है|

