एसएसपी द्वारा “उ0नि0 नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा” के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया जा रहा है भ्रमण एवं निरीक्षण
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
परीक्षा केन्द्र बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज का भ्रमण कर शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं उ0नि0/ मु0आ0/आरक्षी/ महिला आरक्षी भी तैनात किये गये हैं ।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ यातायात व्यवस्था हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किये गये हैं।

