मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार, युवाओं को जोड़ेगा “सस्टेनेबल फैशन” से

Aligarh Media Desk

 


खादी के शोध, डिजाइन, मानकीकरण के तहत खादी सेमिनार 29 को छर्रा में

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : खादी के शोध, डिजाइन, मानकीकरण एवं प्रचार-प्रसार योजना के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिले में मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का आयोजन 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से कृष्ण कुंज फार्म हाउस, निकट पीडब्ल्यूडी कार्यालय, छर्रा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह द्वारा किया जाएगा।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य खादी को पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी, प्राकृतिक एवं सस्टेनेबल फैब्रिक के रूप में बढ़ावा देना है। साथ ही, युवा पीढ़ी को खादी के आधुनिक स्वरूप और फैशन में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया जाएगा, ताकि खादी को एक ट्रेंडी और उपयोगी परिधान के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान खादी उत्पादों की विशेषताओं, नवाचार, डिजाइन एवं रोजगार के अवसरों पर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अलीगढ़ मण्डल, संजीदा बेगम ने आम जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में प्रतिभाग कर खादी के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और खादी वस्त्रों के उपयोग को अपनाकर स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।