अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज|धनीपुर ब्लॉक के गांव हरदुआ मंगलवार डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति राजकुमार दिवाकर के साथ आकाश चौधरी व चौधरी सरदार सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जिसमे दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई।
इस दौरान बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। राजकुमार दिवाकर ने कहा, "बाबासाहेब ने संविधान देकर हमें बराबरी का हक दिया। उनके बताए रास्ते ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।"
मौके पर लगे नीले झंडे और युवाओं के जोश से पूरा माहौल अंबेडकरमय हो गया। लोगों ने बाबासाहेब अमर रहें के नारे लगाए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
हरदुआ के ग्राम में अंबेडकर जयंती के मौके पर फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया गया। ग्राम प्रधान पति राजकुमार दिवाकर ने बाबासाहेब को याद करते हुए कहा कि उनका संविधान हर नागरिक की ताकत है आज के इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, रिंकू चौधरी, ओमकार सिंह, मसीहा चौधरी, शुसील कुमार, राजकुमार डीके आदि मौजूद रहे।
✍️अपने इलाके की ख़बर हमें भेजे: 9927033272 पर

