![]() |
| (अस्पताल में दाखिल करते हुए) |
जानकारी ने मुताबिक हरदुआगंज इलाके के सफ़ेदपुरा गांव ने रहने वाले बुद्धसैन पुत्र लाखन सिंह को ससुराल गलिमपुर अतरौली में खेत मिला है इस खेत में बोई गई गेहूँ की फसल की क्रेसिंग कराने वह त्रिपाल मोटरसाइकिल पर बांधकर अतरौली जा रहे थे, रास्ते में कन्या इंटर कालेज नरोना आकापुर के पास उनकी मोटर साईकिल पर बंधा त्रिपाल रामघाट रोड़ पर अतरौली की ओर जा रहे ट्रक से लड़ गया जिससे उनकी मोटर बाइक असंतुलित होकर गिर गई| जिससे बाइक सवार बुद्ध सैन सड़क पर गिर पड़े| गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए बुद्धसैन (50वर्ष) की मौक़े पर ही मौत हो गई|
लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस में उन्हें अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया| जहाँ से उनका शव पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया| बुद्धसेन की मौत से परिवार में शोक का माहौल है| घटना पर भाजपा बूथ अध्यक्ष भोलाम्बर सिंह और ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड 12 श्री मति चंचल वर्मा ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है|

