अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, आजमगढ़| पुलिस ने मकान निर्माण शुरू कराने के लिए 15 हजार रुपये घूस मांगने वाले अपने ही थाने के दरोगा को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया
विपक्षीयो के दबाव में मकान निर्माण रोकने पर थाने जाकर निर्माण कार्य शुरू करने की शिकायत पर दरोगा द्वारा 15 हजार की मांग की गयीं इसकी शिकायत पीड़ित ने सीओ से कर दिया लिखित शिकायत पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर निजामाबाद थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की। सीओ के निर्देश के बाद उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह घटना पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक और मिसाल है, जो समाज में विश्वास को कमजोर करती है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

