हरदुआगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च: शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, चप्पे-चप्पे पर नजर

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| क़स्बा में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदुआगंज पुलिस ने बुधवार शाम फ्लैग मार्च निकाला। एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मुख्य बाजार, सेंटर बैंक तिराहा, से होकर हनुमानगढ़ी रोडऔर संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसएचओ ने साफ कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है।

त्योहारों और आगामी आयोजनों के मद्देनजर पुलिस ने ये कदम उठाया है। फ्लैग मार्च में एसआई, बीट सिपाही, महिला पुलिस शामिल रही पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों और आम लोगों ने राहत है। पुलिस शाम के समय कस्बे में निरंतर ग्रस्त करती रहती है 

"हरदुआगंज में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया। एसएचओ की अगुवाई में पुलिस फोर्स बाजार और संवेदनशील इलाकों में पहुंची। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस का साफ संदेश है - हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"