अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज |किशोरी से दुराचार के आरोप में नामजद बाल अपचारी को पुलिस ने बुधवार को तालानगरी क्षेत्र के शेरगढ़ तिराहे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में दो अन्य लोगों पर पीड़ित पक्ष को धमकाने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है|
तालानगरी पुलिस चौकी के एक गांव में नलकूप की कोठरी में एक किशोरी से साथी की मदद से दुष्कर्म की घटना में पीड़िता के पिता ने बाल अपचारी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस में यह कार्रवाई की हैँ|
पीड़ित पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 20 दिन पहले गांव का एक किशोर उसकी 14 वर्षीय बेटी को अपने नलकूप की कोठरी पर मक्का देने के बहाने बुलाकर ले गया, जहां पहले से मौजूद धर्मेंद्र नामक व्यक्ति कोठरी की कुंडी बंद कर ली।
आरोप है कि धर्मेंद्र ने किशोरी को तमंचे के बल पर धमकाया और किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसका उसने वीडियो बना लिया। 31 मई को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में उक्त लोगों के अलावा एक अन्य युवक पर भी इस मामले में धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ अतरौली राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गुरफ्तारी की गयी हैँ|

