अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| शुक्रवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 8 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आभास अवस्थी तथा एडम ऑफिसर कर्नल योगेंद्र चौहान के आदेश अनुसार विश्व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया जिसमें 50 कैसेट्स ने वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया तथा वृक्षों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के प्रति सजक रहने उनको संरक्षित करने तथा आगामी भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण को महत्व देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई क्योंकि बढ़ाते हुए ग्लोबल वार्मिंग असमय वर्षा सूखा बाढ़ जैसी परिस्थितिया गंभीर पर्यावरण असंतुलन को प्रदर्शित कर रही हैं|
इन सब से बचने के लिए पर्यावरण को संतुलित करना बेहद आवश्यक है कैडेट के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया गया क्योंकि यह पर्यावरण रहेगा तो ही जीवन रहेगा इस संदेश के साथ सभी बच्चों ने पर्यावरण के प्रति सजक रहने का तथा उनकी की देखभाल करने का संकल्प लिया इस अवसर पर एनसीसी के अफसर श्री अनिल कुमार अग्रवाल वरिष्ठ प्रवक्ता श्री नीरज उपाध्याय श्री अनोज कुमार तथा बटालियन से आए उस्ताद संजीव बालियान एवं सीनियर डिवीजन के प्रभारी लेफ्टिनेंट विपिन कुमार उपस्थित रहे ।

