शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मृति में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

madan pal singh

 शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मृति में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन




युवाओं ने दिखाया दमखम, पुरुष व बालिका वर्ग में विजेताओं ने मारी बाजी


अतरौली। शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गगन लोधी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गगन लोधी ने कहा कि दौड़ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, मेहनत और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है।


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में युवाओं के साथ बालिकाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं।


पुरुष वर्ग में विजेता रहे—

प्रथम स्थान दीपक रौरा, बुलंदशहर, द्वितीय स्थान सूर्या जरगवां, बुलंदशहर तथा तृतीय स्थान अनिल दानगढ़, बुलंदशहर ने प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान पर विकास बघेल, काशिमपुर नगरी, अलीगढ़ रहे।


बालिका वर्ग में विजेता—

प्रथम स्थान खुशी रौरा, काकड़िया, बुलंदशहर, द्वितीय स्थान मोहिनी, लोहगढ़, अलीगढ़ तथा तृतीय स्थान सुन्दर कौर, गहतौली, अलीगढ़ ने हासिल किया।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कमेटी सदस्य मनोज कश्यप, मेघ सिंह एवं कुलदीप कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में गगन लोधी ने समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रधान का प्रतियोगिता के सफल एवं शानदार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, ताकि यहां की खेल प्रतिभाएं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।