हरदुआगंज| "मच्छर से बचाव ही मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव है" पर हुई चर्चा

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदुआगंज, अलीगढ़ में ANM के साथ BWR बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण, लाभार्थियों की ट्रैकिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

साथ ही संचारी रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में ANM को विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्र में बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की समय से पहचान, आवश्यक जांच हेतु रेफरल, मच्छरजनित रोगों से बचाव तथा घर एवं आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


सभी ANM को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचारी रोगों की विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध बुखार के मामलों की सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई समय से सुनिश्चित करें।

📍 ग्राम – बरोठा, CHC हरदुआगंज, अलीगढ़

घर-घर जाकर मच्छर लार्वा नियंत्रण गतिविधि के दौरान मच्छर के लार्वा की जांच की गई तथा पाए गए पॉजिटिव कंटेनरों को समाप्त कराया गया। ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव, लक्षण एवं उपचार के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

टीम:

श्रीमती सुमन देवी — ASHA

श्रीमती ममता देवी — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

श्री आदित्य सिन्हा — MPW

श्री प्रभात कुमार — HS

श्री ऋषि कुमार — SMI