FOGSI Preventive Oncology Conclave का भव्य उद्घाटन

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| शहर के बड़े होटल रामाडा में 29 अगस्त 2026 को FOGSI Conclave Preventive Oncology का भव्य उ‌द्घाटन दोपहर 2:00 बजे से 2:15 बजे के बीच हुआ। इस अवसर पर स्त्री रोग एवं ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ लगभग 200-250 डॉक्टरों एवं PG Residents की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     कार्यक्रम में Dr. Bhaskar Pal, National President, FOGSI; Dr. Priti Kumar, VP North Zone, FOGSI; Dr. Anju Soni, VP West Zone, FOGSI; Dr. Neerja Bhatla एवं Dr. Saritha Shamsunder, National Conveners, FOGSI Conclave; Dr. Meenakshi Sood एवं Prof. Tamkin Khan, Organising Chairpersons, FOGSI Conclave; तथा Dr. Alka Mittal, Dr. Namrata Bhardwaj एवं Dr. Sumbul Naim, Organizing Secretaries, FOGSI Conclave सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम "Learn the Power of Cancer Prevention " रखी गई है, जो कैंसर की रोकथाम, समय पर स्क्रीनिंग एवं शुरुआती पहचान के महत्व को रेखांकित करती है। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते पहचान को बढ़ावा देना तथा वरिष्ठ विशेषज्ञों, चिकित्सकों और PG Residents के बीच नवीनतम चिकित्सा ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान करना है।


इस अवसर पर विशेषज्ञों ने Preventive Oncology को चिकित्सा क्षेत्र में प्राथमिकता देने और जागरूकता एवं नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से कैंसर के बढ़ते बोझ को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों, डॉक्टरों एवं PG Residents की सक्रिय भागीदारी ने इस कॉन्क्लेव को चिकित्सा शिक्षा, जागरूकता और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच बनाया है।