महलवार एकेडमी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

madan pal singh

 

महलवार एकेडमी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अतरौली। स्थानीय महलवार एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में शुक्रवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम में नए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवाब सिंह एडवोकेट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रशांत महलवार एवं मीना महलवार ने की, जबकि व्यवस्थाओं का संचालन प्रबंधक आदित्य महलवार की देखरेख में हुआ।

मुख्य अतिथि नवाब सिंह एडवोकेट ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन प्रशांत महलवार एवं प्रबंधक आदित्य महलवार ने विद्यार्थियों को संस्थान की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए अनुशासन और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें विभिन्न राउंड के आधार पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।