अलीगढ़: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के दो वांछित गिरफ्तार

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला और मारपीट के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 16.09.2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी के साथ जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 524/2026 धारा 109(1)/131/115(2)/351(2)/117(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


इसी मुकदमे में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने थाना क्षेत्र सिविल लाइन से ही गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -

1. करन पुत्र विजय कुमार उर्फ अक्कू निवासी शिशियापाडा, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़ 2. अंकुश पुत्र सुनील कुमार निवासी शिशियापाडा, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़ 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। अभियुक्त करन पर थाना गांधीपार्क, सासनी गेट और सिविल लाइन में हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त अंकुश पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -

उ0नि0 राजेश कुमार, उ0नि0 नितिन कुमार, कां0 सचिन कुमार और कां0 मुकुल कुमार थाना सिविल लाइन।


पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।