चोरी की बाइक काटकर पार्ट्स बेचने वाले संगठित गिरोह के 8 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा पुलिस ने वाहन चोरी और चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों व कार के कटे हुए पार्ट्स, 22 टावर की बैटरियां और लोहे के तार सहित भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिलें सस्ते दामों पर खरीदते थे, फिर उन्हें काटकर उनके चेसिस नंबर व अन्य पार्ट्स अलग-अलग कर देते थे और महंगे दामों पर बाजार में बेचकर अवैध कमाई करते थे।

इस संबंध में थाना महुआखेड़ा पर मु0अ0सं0 326/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/112(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -

1. इमरान पुत्र सलीम - निवासी लालबाग शिकारपुर, बुलंदशहर, हाल पता- गांव ईकरी, महुआखेड़ा 2. विकास पुत्र जुगेन्द्र यादव - निवासी बरौला फाटक, थाना सिविल लाइन 3. विशाल पुत्र शिव कुमार - निवासी महुआगांव, थाना इगलास 4. रोहित पुत्र रामवीर सिंह - निवासी एटा चुंगी, थाना क्वार्सी 5. भगवानदास पुत्र बाबूलाल - निवासी ईशेपुर, थाना सिकंदराराऊ, हाथरस 6. रोहित पुत्र तोताराम - निवासी धनीपुर मंडी, थाना महुआखेड़ा 7. मोहित पुत्र रामवीर सिंह - निवासी एटा चुंगी, थाना क्वार्सी 8. रवि पुत्र राकेश गौड़ - निवासी विकास नगर, एटा चुंगी, थाना गांधीपार्क 

मुख्य अभियुक्त इमरान पर पहले से ही वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। विकास पर 4 और विशाल पर 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


बरामदगी का विवरण -

पुलिस टीम ने मौके से 06 साइलेंसर, 44 सांकर, 10 शीट, 03 टंकी, 50 वाइजर हेडलाइट, 02 इंजन, 42 एयर फिल्टर, 31 स्पीडो मीटर, 60 मडगार्ड मय बैक लाइट, 16 रिम मय टायर, 14 रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, 04 चेसिस, 22 टावर बैटरी, 05 बंडल एल्युमिनियम वायर केबल, 123 हैंडल, 208 हैंडल लॉक सहित बड़ी मात्रा में कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं।


पुलिस टीम -

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया, उ0नि0 सुशील कुमार, आदित्य कुमार, ओम दत्त मिश्रा, बिजेन्द्र यादव सहित हेड कांस्टेबल महेश चंद्र, रामपाल और कांस्टेबल लोकेश, विपिन, अभिषेक, अनुज, शनि, अजीम खान, नितेश कुमार शामिल रहे।