अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। पुलिस लाइन के बाद अब थानों में भी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और खान-पान की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल ने थाना रोरावर का दौरा कर मैस एवं नवनिर्मित जिम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने सबसे पहले थाना मैस का जायजा लिया। उन्होंने मैस में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा और मौजूद कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में बनाई गई नई जिम का निरीक्षण किया। जिम में लगाए गए विभिन्न आधुनिक व्यायाम उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने बताया कि इस जिम को बहुत जल्द पूरी तरह से संचालित कर दिया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को बेहतर बनाए रखना है, ताकि सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ और ऊर्जावान रहकर अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

