![]() |
| (फोटो: अलीगढ मीडिया डिजिटल) |
चंचल वर्मा, अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। नोएडा में स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में आज कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मैरिस रोड चौराहे पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ एसीएम प्रथम विवेक कुमार सिंह को महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस जघन्य कांड के दोषी ड्राइवर और कंडक्टर को फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित किशोरी को सम्मानजनक सामाजिक जीवन व्यतीत करने के लिए उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस प्रबंध किए जाएं, साथ ही ऐसी घटनाओं पर तत्काल कठोर दंड का प्रावधान किया जाए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है कि छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने वालों को तत्काल दंड दिया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि पूरे प्रदेश में प्रतिदिन ऐसी सैकड़ों घटनाएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में सरकार का प्रचार पूरी तरह से झूठा, खोखला और बेबुनियाद है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पार्षद विजेंद्र सिंह बघेल, आलोक गौड़, डॉ. राकेश सारस्वत, मोहम्मद सोहेल अख्तर, कुतुबुद्दीन, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश वाल्मीकि, सलाउद्दीन वसी, डॉ. शेरपाल सविता, नदीम गफूर, डॉ. शंकर लाल, सुशील कुमार बॉबी, जतन अग्रवाल, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, शाहिद खान, आनंद बघेल, मोहम्मद सलमान, सरदार हरदयाल सिंह, मोहम्मद मुजीब, रईस गाजी, भुल्लन मलिक, संजय माथुर, हबीब मलिक, धर्मेंद्र लोधी, मोहम्मद साबिर, नादिर खान, सोमेश चौहान, पिंकू बघेल, अविनाश कुमार, अनुराग प्रताप सिंह, गौरव सविता, अरविन्द शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

