राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की कमेटी का विस्तार, पदाधिकारियों की घोषणा
अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली | राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की कमेटी के विस्तार को लेकर मंगलवार को बेसपाड़ा स्थित परशुराम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संदीप शर्मा ने की। इस दौरान संगठन के मेहनती एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और ब्राह्मण समाज की एकजुटता के लिए मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष संदीप दीक्षित, अखिलेश शर्मा, डॉ. मुकेश पाठक, आशीष शर्मा, संस्कार शर्मा तथा कोषाध्यक्ष जीतू पंडित और सह कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा को बनाया गया। महामंत्री पद पर पंकज शर्मा, डॉ. प्रवीण भारद्वाज, चंदन शर्मा, बिट्टू शर्मा, तरुण शर्मा और मनोज शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
मंत्री पद पर श्याम पांडे, नवनीत शर्मा, शिवम शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, राजीव भारद्वाज, सागर पाठक, आशु शर्मा, सोनू शर्मा, कार्तिक नाराज, शैंपू शर्मा, भोला पंडित और गगन शर्मा को मनोनीत किया गया। ऑडिटर के रूप में गौरव शर्मा, राजीव शर्मा, पिंकी गौर, आशीष नगाइच और ललित शर्मा को जिम्मेदारी मिली। मीडिया प्रभारी कृष्णकांत शर्मा को बनाया गया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार उपाध्याय और संजय शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
