मौहल्ला ऊँचान में गणपति पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

madan pal singh

 मौहल्ला ऊँचान में गणपति पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



इंजीनियर हिमांशु ने परिवार के सदस्यों के साथ गणपति बप्पा के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना


अतरौली। नगर के मौहल्ला ऊँचान में स्थापित गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में इंजीनियर हिमांशु ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गणपति पंडाल पहुंचकर भगवान गणपति के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


इस दौरान परिवार के सदस्यों ने गणपति बप्पा के समक्ष सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।


इंजीनियर हिमांशु ने कहा कि भगवान गणपति विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं नई आशा का संचार होता है। उन्होंने सभी लोगों से श्रद्धा और सौहार्द के साथ गणेश उत्सव मनाने की अपील की।