अवध बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित, जी.सी. वर्मा अध्यक्ष, बाल केश्वर श्रीवास्तव बने महामंत्री

प्रवीन कुमार, ब्यूरो चीफ अलीगढ़

 


अलीगढ मीडिया डिजिटल, लखनऊ। हाईकोर्ट की अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता जी.सी. वर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि बाल केश्वर श्रीवास्तव ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की।


चुनाव परिणाम के अनुसार सुनीति सचान (त्रिपाठी) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं राहुल कुमार सिंह और विनीत कुमार पांडेय मध्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अभिराम मिश्रा 'मलय' ने जूनियर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

इसके अलावा आराधना शुक्ला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। अतुल चंद्र द्विवेदी और आलोक वर्मा संयुक्त सचिव चुने गए, जबकि भूमिका बाजपेई को महिला संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी मिली।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।