अलीगढ मे ऑडी कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Aligarh Media Desk

 


सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बन्नादेवी पुलिस ने की कार्रवाई

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ । थाना बन्नादेवी पुलिस ने ऑडी कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।


पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को एक ऑडी कार चालक ने वादी के पुत्र के साथ गाली-गलौज की थी। आरोप है कि इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। मामले में थाना बन्नादेवी पर मुकदमा अपराध संख्या 782/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 352, 351(3) और 109(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था।


मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऑडी कार संख्या UK07FW7577 के चालक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने विक्रान्त पुत्र पंकज निवासी फ्लैट नंबर 203, वैष्णो धाम, जादौन बिल्डर्स, जेल पुल के पास, थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ को थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने संबंधित ऑडी कार के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव और कांस्टेबल अक्षय शामिल रहे।