वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ास्थल पर देर रात तक चला भजन संध्या एवं गरबा-डांडिया का कार्यक्रम
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। श्री नवदुश्रीर्गा महोत्सव सेवा समिति की ओर से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ास्थल पर आयोजित माता की चौकी एवं गरबा-डांडिया कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। चंडीगढ़ से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक लक्खा और बुलंदशहर से आईं भजन गायिका कीर्ति कौशिक ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक माता रानी की भक्ति में सराबोर रहे। माता के भव्य, दिव्य एवं आकर्षक दरबार में श्रद्धालुओं ने सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना की, वहीं युवा भक्त गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर थिरकते रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ माता रानी का पूजन
कार्यक्रम में मुख्य यजमान सुनील अग्रवाल 'छतारी', यजमान सुभाष गुप्ता 'लिटिल' एवं विष्णु भैया के साथ विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा और डॉ. राजीव अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री वार्ष्णेय मंदिर के महंत पंडित मनोज मिश्रा एवं विद्वान आचार्य सौरभ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।
कीर्ति कौशिक और दीपक लक्खा के भजनों पर झूमे भक्त
भजन संध्या का शुभारंभ बुलंदशहर से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका कीर्ति कौशिक ने माता रानी की भेंटों के साथ किया। उन्होंने 'मां तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है मां', 'शेर पर चढ़ के आजा मैया', 'झोली भर दे मैया' और 'सच्चा है दरबार मैया का' जैसे भजनों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। 'बोलते चलो, बोलते चलो, जय माता दी बोलते चलो' की प्रस्तुति पर श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाने लगे।
इसके बाद चंडीगढ़ से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक लक्खा ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। 'लहर-लहर लहराई चुनरिया', 'आई मैया की नवरात्रि', 'पूरी मन की मुराद कर महामाई', 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी', 'धूम मची नवरात्रों की' और 'ज्योति मैया की जगाई' जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का किया स्वागत
श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति के संस्थापक संयोजक संजीव वार्ष्णेय 'वैभव', अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय 'सीतू', महामंत्री संदीप कुमार घी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता 'ब्रास', संयोजक रोहित पीतल, भुवनेश वार्ष्णेय, सुमित गोटेवाल, सुमित साइंटिफिक, निखिल वार्ष्णेय, सुनील सीएल, अभिषेक गुप्ता, गुंजीत वार्ष्णेय, अमित पीतल, राजेश विक्टर, डॉ. मुकेश वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, सुनील मित्तल, अनिकेत राज होटल, अजय वार्ष्णेय, पवन जिंदल, अश्वनी वार्ष्णेय, लवनीश वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, धीरेन्द्र अग्रवाल और गिरधर अग्रवाल सहित समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें गुलाब चंद्र 'सुपारी वाले', संजीव वार्ष्णेय फन्नू, अमित सर्राफ, संतोष लॉक एंड लाइट, अरुण कुमार, तरुण कुमार, योगेश गुप्ता एलआईसी, उमेश सरकौड़ा, सीए गौरव वार्ष्णेय, राजीव कृष्ण वार्ष्णेय, त्रिलोक कुमार घी, प्रदीप गुप्ता हनी लाइट, संदीप नक्षत्र, मनीष वार्ष्णेय, करन मित्तल, सुधीर वार्ष्णेय, अनूप गुप्ता, प्रमोद जलाली, डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय, अशोक कुमार सर्राफ, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट, मनीष गुप्ता बिद्द, राहुल वार्ष्णेय ट्रांसपोर्ट, संतोष स्टील, राहुल गुप्ता स्क्रैप, पंकज ज्वैलर्स, भूपेंद्र दवाई वाले, उमेश यूनिवर्सल, धनंजय वार्ष्णेय भइयन ज्वैलर्स, भास्कर ज्वैलर्स, राजू गनपत, राजीव धर्मकांटा, अजय लिधो, अजय मूर्ति, पुनीत गुप्ता आरएस होंडा, गोपाल सासनी, विकास मूर्ति, संजीव स्क्रैप, आशीष मिल्कवार, विक्रांत गर्ग, मनोज स्टील, जय प्रकाश जिंक, संदीप जय भारत, दीपांशु जयदीपक, राजेंद्र चीफ, अतुल सीए, अनिल सासनी, पल्लव गुप्ता, डॉ. चंद्रशेखर ऋषि, आलोक प्रताप सिंह, रोहित वंशिका, अवश्नी मेटल, अतुल पावनी, एडवोकेट मुकेश गुप्ता, अनुपम सज्जू, धर्मेंद्र पदमा, अजय खोवा, दीपक गोल्ड, साकेत वार्ष्णेय, पंकज दीपिका, लखन ज्वैलर्स, नितिन पत्ती, विनोद पीएल, विशाल गद्दा, सुनील शेट्टी, विकास एमआईई, जितेंद्र जीतू, सौरभ कैपिटल, दिनेश स्टार प्लस, राहुल बॉम्बे, बंधु मेडिकल, अधिश्री फैशन, कैलाश पनीर, अरुण हार्डवेयर, नवनीत जॉनी, प्रदीप छेदालाल, गोविंद चूरन वाले, ओम स्वीट्स, प्रवीन घंटेवाले, विष्णु ज्वैलर्स, राजेश सेंचुरी, अभिषेक डोगरा, राहुल बर्फखाना, एडवोकेट विपिन, अनुज मास्टर, पुनीत हार्डवेयर, नरेश कामाख्या, दिनेश गौड़, दीपक टिम्बर, पदम पाइप, आशीष डिस्पोजल, बब्बू अचार, शैलेंद्र अग्रवाल, पंकज इम्प्रेशन, राजेश गोल्ड, संजय लकी मेटल, नितिश वार्ष्णेय, राहुल कनक, राधिका वस्त्रलोक, देवेंद्र सर्राफ, विजय गुप्ता, अनिल जलाली, यतीश खोवा, शैलू प्रधान, संजीव वार्ष्णेय, भूपेश मिड्डा, भूपेंद्र अनमोल, पंकज वार्ष्णेय, अमित लवली, नीरज धैली, गजेंद्र चीनी, ध्रुव किराना, प्रशांत वार्ष्णेय, सतेंद्र वार्ष्णेय श्री विजय टॉयज, भरत गुप्ता स्मार्ट एनर्जी, तन्मय वार्ष्णेय स्मार्ट एनर्जी, कौशल एलआईसी, संतोष डिब्बा, राजीव एलआईसी, अमित झटपट, रानू स्क्रैप, घनश्याम ट्रांसपोर्ट, नलनीश गोला, हर्षित वार्ष्णेय, निधीश वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय दालवाले, प्रवीन वार्ष्णेय, मोहित जयशिव और आमोद महाशय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समिति के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय 'आधुनिक' ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

