अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारी बैठक में प्रतिभाग किया। सतीश माहेश्वरी पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य बंसल को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने रात्रि में कोई भी सरकारी बस शहर में न आने पर चिंता व्यक्त की। श्री घनश्याम दास जैन ने कहा कि पहले रात्रि में 8 बजे बाद और सुबह 8 बजे से पहले बस शहर में आती थी। और आगरा से आने वाली बस बिल्कुल शहर से बाहर बाई पास पर रुकती है, वह जगह पूरी तरह अब अवस्थित है और रात्रि में विशेषकर बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
व्यापार मंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआरटी सी का सहमति पत्र भी पेश किया जिसके माध्यम से यूपी एस आर टी सी के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सतेंद्र कुमार ने भी रात्रि को शहर में होकर बस गुजरने की सहमति दे कर इच्छा जताई है। ज्ञापन के माध्यम से खा गया है कि रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक जब कि इस समय ट्रैफिक नगण्य होता है , आगरा,मथुरा एटा कासगंज दिल्ली की ओर जाने एवं आने वाली बसों को शहर में होकर ही भेजा जाय। जिससे व्यापारियों एवं जनता को वाहन चालकों द्वारा भी ज्यादा पैसे लेकर न लुटा जाय और वे सुरक्षित अपने घर भी पहुंच सके।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री संजय वार्ष्णेय ,घनश्याम दास जैन, संयोग मित्तल, गर्वित माहेश्वरी, शुभम महेश्वरी , विनय जैन, इत्यादि मौजूद रहे संदीप मित्तल ,गर्वित माहेश्वरी, इत्यादि मौजूद रहे।

