अलीगढ़। रोजगार भारती, हरिगढ़ विभाग द्वारा आयोजित ‘सौभाग्य महोत्सव’ करवा चौथ स्पेशल सुगम मेहंदी स्टॉल का मंगलवार को प्रथम दिन अलीगढ़ शहर के 17 स्थानों पर आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के अंतर्गत महिलाओं एवं माताओं-बहनों को मेहंदी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्टॉल लगाए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वर्ण जयंती नगर स्थित एनएस-4 सैलून एवं एडीए मंदिर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन एवं एसपी सिटी सहित उपस्थित अधिकारियों ने फीता काटकर तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर मेहंदी स्टॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोजगार भारती के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।
रोजगार भारती द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी भावना को प्रोत्साहित करने के साथ रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना तथा करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को सुविधाजनक स्थानों पर मेहंदी की सुविधा उपलब्ध कराना है। ‘स्वदेशी हो रोजगार, विकसित भारत के लिए रोजगार’ के संदेश के साथ आयोजित यह महोत्सव 27 एवं 28 अक्टूबर को शहर के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर संचालित किया जा रहा है|
।कार्यक्रम में एसीएम द्वितीय पारितोष मिश्रा, सीडीओ योगेन्द्र कुमार, बिल्डर प्रवीण मंगला, रोजगार भारती के विभाग संयोजक गौरव हरकुट, सह विभाग संयोजक रवेंद्र चौधरी, अखंड प्रताप सिंह, संयोजिका रुचि गोटेवाल, दीपू शर्मा, मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त एवं टीकम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रोजगार भारती हरिगढ़ विभाग की इस पहल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार को प्रोत्साहित करने तथा करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं तक मेहंदी की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन के तहत 28 अक्टूबर को भी निर्धारित स्थानों पर मेहंदी स्टॉल लगाए जाएंगे।



