मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर किया राम बारात का शुभारंभ, मनोहारी झांकियों के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु
अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी हरदुआगंज के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात का शुभारंभ हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में हुआ। रामलीला मैदान से शुरू हुई राम बारात में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गुंजायमान हो उठा।
राम बारात का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिसोदिया, एसपी आरए मनीष कुमार मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बारात रवाना होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ प्रभु का अभिनंदन किया। भगवान श्रीराम की मनोहारी झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
राम बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन के बीच निकली बारात ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। धार्मिक उल्लास और उत्साह के बीच लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, जयप्रकाश अग्रवाल, मनोज चौहान, बंटी, नेकराम शर्मा, ठाकुर रविदास सिंह, श्याम प्रधान, विनोद यादव, योगेंद्र यादव, कुमारपाल चौधरी, अशोक मारवाड़ी, निधि चौधरी, अजय मारवाड़ी, रंजीत चौधरी, राजा भाई, अजय चौहान, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, पुष्पेंद्र सोलंकी, नैतिक सोलंकी, ठाकुर तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, देवेश सक्सेना और रणजीत चौहान सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।
राम बारात के आयोजन से हरदुआगंज में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। रामलीला महोत्सव को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

