दीपक लक्खा और कीर्ति कौशिक भजनों की प्रस्तुतियों से बांधेंगे समां, सपरिवार आमंत्रित हैं श्रद्धालु
अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर, अलीगढ़ में तेरहवां नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर समस्त जगत के दुखों को दूर करने, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश आधुनिक ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को माता की चौकी एवं गरबा-डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल, जीटी रोड, अलीगढ़ पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक लक्खा और भजन गायिका कीर्ति कौशिक अपनी मधुर आवाज से भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
मंदिर में आयोजित महाआरती के अवसर पर श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति के संस्थापक संयोजक संजीव वार्ष्णेय 'वैभव', अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय 'सीतू', महामंत्री संदीप कुमार घी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता 'ब्रास', रोहित पीतल, भुवनेश आधुनिक, सुमित गोटेवाल, सुमित साइंटिफिक, निखिल वार्ष्णेय, सुनील सीएल, अभिषेक गुप्ता, गुंजीत वार्ष्णेय, अमित पीतल, राजेश विक्टर, डॉ. मुकेश वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, सुनील मित्तल, अनिकेत राज होटल, अजय वार्ष्णेय, पवन जिंदल, अश्वनी वार्ष्णेय, लवनीश वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, धीरेन्द्र अग्रवाल और मिरघर अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

