स्नातक प्रत्याशी मानवेन्द्र गुरुजी ने हरदुआगंज के केशवकुंज में भाजपाइयों के साथ की बैठक

प्रवीन कुमार, ब्यूरो चीफ अलीगढ़

 


बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज, अलीगढ़। स्नातक प्रत्याशी मानवेन्द्र गुरुजी ने हरदुआगंज के केशवकुंज में भाजपाइयों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।


बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बूथ संख्या 225 के प्रभारी भोलम्बर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, सतीश वर्मा और नगर पंचायत चेयरमैन राजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की सहभागिता रही।