अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। भारतीय निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत किशनपुर वार्ड के मतदाताओं की सहायता के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने 17 से 24 अक्टूबर 2026 तक मतदाता सहायता के उद्देश्य से ‘डिजिटल बूथ—मतदाता साथी’ पोर्टल लॉन्च किया है। इसके साथ ही मैरिस रोड स्थित अपने कार्यालय के बाहर सहायता शिविर लगाया गया है, जहां नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
किशनपुर वार्ड की पार्षद बिमलेश देवी के पति बिजेंद्र सिंह बघेल ने शिविर में सहभागिता करते हुए नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से मतदाता आवेदन से संबंधित जानकारी भर सकेंगे। इसके अलावा फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे नागरिकों का मार्गदर्शन किया। उनकी समस्याओं को समझकर आवश्यक सहायता भी प्रदान की गई। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने स्वयं नागरिकों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं और शिविर में मौजूद कांग्रेसजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
किशनपुर वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों के नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर लगातार संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, शाहरुख खान, ओमप्रकाश, अमिल हुसैन, पूर्व सलाहुद्दीन वसी, नदीम गफूर, साबिर अहमद, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, कैलाश वाल्मीकि, शाहिद खान, डॉ. शंकरलाल, हिमांशु अग्रवाल, गुड्डू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

