अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ । नगर निगम क्षेत्र के किशनपुर स्थित पहलवान कॉलोनी की गली नंबर चार में भोले बाबा के कीर्तन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम अलका शर्मा ने अपनी पुत्री शिमरन शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कराया।
कीर्तन में मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने भोले बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर जयकारे लगाए और भगवान शिव की आराधना की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन कराने से कॉलोनी में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही और सभी ने शिमरन शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। देर तक चले कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
