जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ| नगर पालिका और नगर पंचायतों में व्यापक पैमाने पर कराए जाएंगे विकास कार्य

0



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम न्यूज़, ब्यूरो,अलीगढ़ 23जुलाई(सूवि)|  नगर पालिका और एवं नगर पंचायतों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों एवं संसाधन विकसित करने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत बुनियादी अनुदान के तौर पर प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रस्तावों पर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया के प्राप्त धनराशि का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित करें। विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बनाये रखा जाए। उन्होंने निकायों के चेयरमैन से आग्रह किया कि वह शासनादेश में दी गयी व्यवस्थाओं में अनुरूप जनहित के अधिक से अधिक प्रस्ताव बनवाएं ताकि आगामी चुनाव के दौरान भी उन्हें जनता का प्यार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब पद को प्राप्त कर लेता है तो दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी के साथ एक समान व्यवहार करते हुए बुनियादी सुविधाओं को जनहित में विकसित करना चाहिए।


      जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा शहरी विकास और शहरों में नगरी सुविधाएं विकसित करने एवं अपने संसाधन बढ़ाने के लिए नगरीय निकायों को केंद्र सरकार के द्वारा वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर धन आवंटन किया जाता है। जनपद अलीगढ़ की 2 नगर पालिकाओं एवं 16 नगर पंचायतों के लिए। 14 करोड़ 64 लाख 84 हजार 590की धनराशि निर्गत की गई है। विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों पर जिला अधिकारी ने अंतिम रूप से मुहर लगाते हुए विकास कार्य कराए जाने की अनुमति प्रदान की। बैठक के आरम्भ में उन्होंने सभी चेयरमैन को समझाया कि टाइड फंड से विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य एवं अनटाइड फंड से विभिन्न प्रकार के संसाधन विकसित किये जा सकते हैं।


    उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष को याद कर आप सभी पूर्ण ईमानदारी से विकास एवं निर्माण कार्यों के दायित्वों को निभाएं। इससे सशक्त एवं समर्थ भारत का निर्माण होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगरीय विकास में जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि होने के नाते वहां की परेशानियों से आप ज्यादा अच्छे से वाकफियत रखते हैं, प्रस्ताव सदैव जनहित में बनाये जाएं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष नगर पंचायत एवं नगर पालिका, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा आवंटित धनराशि का व्यय अनुमोदित प्रस्ताव के अनुरूप ही किया जाए। नगर निकायों में साफ-सफाई, सड़क, आवास, जल निकासी एवं जलापूर्ति की व्यवस्थित एवं सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए कार्य योजना लंबी अवधि को ध्यान में रखकर बनाया जाए।

       अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल ने सभी चेयरमैन से कहा कि उनके परिश्रम और पुरुषार्थ से नगर निकायों में जन सुविधाओं को और व्यापक तौर पर बढ़ाया जा सकता है।  वर्तमान में नगरीय विकास पूर्ण क्षमता के साथ हो रहा है, जिससे जन जन के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने स्वच्छता अपनाए जाने एवं स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को जागरूक रहने और करने की बात करते हुए कहा कि स्वच्छता अपनाकर हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।


नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में टाइड टाइड ग्राम से होने वाले कार्य

   नगर पालिका और नगर पंचायतों में सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित कार्य, नाला नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप, पेयजल, पानी का जैविक उपचार जैसे कार्य कराए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। कुछ ऐसे प्रस्ताव भी प्राप्त हुये जो शासनादेश में दी गयी व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं पाये गए, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन नहीं दिया गया। पानी का जैविक उपचार से संबंधित प्रस्तावों को जल निगम द्वारा कराये जाने की स्वीकृृति प्रदान की गयी। वहीं निर्माण के कुछ कार्यों को अधिशासी अभियंता लोनिवि को पुनः आंगणित करने के निर्देश दिये गये।


18 नगर निकायों में 146484590 रुपये से होंगे विकास कार्य -

टाइड ग्रांट के तहत प्रथम किश्त के तौर पर नगर पालिका अतरौली को 12465357, नगर पालिका खैर को 9352684, नगर पंचायत बेसवां को 1957870, नगर पंचायत छर्रा को 5185127, नगर पंचायत हरदुआगंज को 3549983, नगर पंचायत इगलास को 3291803, नगर पंचायत जलाली को 4991491, नगर पंचायत जटटारी को 4109374, नगर पंचायत कौडियागंज को 3205742, नगर पंचायत पिलखना को 2969077, नगर पंचायत विजयगढ 2345140, नगर पंचायत मडराक को 5809063, नगर पंचायत पिसावा को 2345140, नगर पंचायत चण्डौस को 2969077, नगर पंचायत जवा सिंकदपुर को 5486337, नगर पंचायत गभाना को 5142097, नगर पंचायत टप्पल 7809963 एवं नगर पंचायत बरौली को 4905431 रूपयों का आवंटन हुआ है।  


अनटाइड ग्रांट के तहत प्रथम किश्त के तौर पर नगर पालिका अतरौली को 8310238, नगर पालिका खैर को 6235122, नगर पंचायत बेसवां को 1305246, नगर पंचायत छर्रा को 3456751, नगर पंचायत हरदुआगंज को 2366655, नगर पंचायत इगलास को 2194535, नगर पंचायत जलाली को 3327661, नगर पंचायत जटटारी को 2739583, नगर पंचायत कौडियागंज को 2137161, नगर पंचायत पिलखना को 1979384, नगर पंचायत विजयगढ 1563427, नगर पंचायत मडराक को 3872709, नगर पंचायत पिसावा को 1563427, नगर पंचायत चण्डौस को 1979384, नगर पंचायत जवा सिंकदपुर को 3657558, नगर पंचायत गभाना को 3428064, नगर पंचायत टप्पल 5206642 एवं नगर पंचायत बरौली को 3270287 रूपयों का आवंटन हुआ है।  

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)