जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

यादो के झरोखे| मनोज अलीगढ़ी ने द्रोपदी मुर्मूकी से की यादगार मुलाकात .. देखिये तस्वीर

0

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम न्यूज़ ब्यूरो, अलीगढ| राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत हो चुकी है और वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। महामहीम अलीगढ़ भी आ चुकी हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात स्वतंत्र फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी से हुई थी। उस समय वह झारखंड की राज्यपाल थी। 

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वह देश के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हैं। अगर उन्हें कभी मौका मिला तो देश हर बच्चे को शिक्षा दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने बताया था कि वह आदिवासी व पिछड़े समाज निकलकर राज्यपाल तक पहुंची हैं। अगर पिछड़े समाज के बच्चों को शिक्षा मिलेगी तो वह भी देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया था कि वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं और उनके पति उड़ीसा के एक जिले में बैंक अधिकारी थे। उनकी एक बेटी यूको बैंक में कार्यरत  है। उनका शुरूआती जीवन काफी संघर्षों में गुजरा था। लेकिन उन्होंने अपना जीवन असहाय, शोषित, आमजनों और पिछले समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा था कि कभी उन्हें कभी मौका मिला तो वह इसे भी पूरी तत्परता के साथ निभाएंगी। स्वतंत्र फोटोजर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी को यह पल सदा ऊर्जावान बनाए रखते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)