...इसे कहते है डीएम की दमदारी| 2 वर्ष पुरानी समस्या को 20 मिनट में निपटारा, कराया दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र जारी

Aligarh Media Desk
0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम अलीगढ| सकारात्मक कार्यों से सदैव चर्चा में रहने वाले जिलाधिकारी अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह एक बार फिर अधिकारियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत बने हैं। डीएम रोज की भाँति गुरुवार को कलक्ट्रेट में जनता दर्शन कर रहे थे। तभी आँखों से दिव्यांगजन महेश सिंह तहसील खैर निवासी ग्राम ऐदलपुर उनके कार्यालय प्रार्थना पत्र को लेकर अपनी समस्या बताते हैं कि उनके पास विभाग द्वारा मैन्युअल बनाया गया दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र है। प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी सुविधा का वह समुचित लाभ नही उठा पा रहे हैं। बस में यात्रा करने के दौरान बस परिचालक ऑनलाइन कार्ड की माँग करते हैं। कई बार या तो बस परिचालक ले नही गए हैं और कई बार रास्ते मे उतार दिया। ऐसे में बस यात्रा बड़ी कष्टदायी होने के साथ ही प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना भी हो रही है। जबकि वह जन्म से ही आंखों से दिव्यांग हैं।


       दयालु हृदय वाले जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल अपने वाहन चालक चंद्र शेखर को बुलाकर शासकीय वाहन से दिव्यांगजन महेश सिंह को सीएमओ कार्यालय भेजा। इतना ही नही सीएमओ डॉ नीरज त्यागी को निर्देशित किया कि वह दिव्यांगजन महेश सिंह की पीड़ा को समझकर ऑनलाइन दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गत करायें। ऐसे में सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने कागज़ी औपचारिकता पूरी करते हुए 20 मिनट में ऑनलाइन प्रमाणपत्र, स्मार्ट कार्ड निर्गत करा दिया।


    महेश सिंह एवं उनकी माँ ने जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी के साथ ही प्रदेश सरकार को धन्यवाद बोलते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएम ने 2 वर्ष पुरानी समस्या को 20 मिनट में निस्तारित कर दिखाया है। उन्हें गर्व है कि वह जिस जनपद में रहते हैं, वहाँ के जिलाधिकारी कुशल प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ नेकदिल इंसान भी हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)