जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

#New_Year_2023 ..नए साल की पहली छुट्टी निरस्त, डीएम ने जारी किया आदेश, पढ़िए

0


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। शासन के निर्देशों के क्रम में डीएम ने गुरू गोविन्द जयन्ति का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 05.01.2023 को निर्गत अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के पत्रांक संख्या- 771/ तीन-2022-39 (2)/2016 लखनऊ दिनांक 28.12.2022 का अवलोकन करने का कष्ट करें जिसके अन्तर्गत उल्लेख किया गया है, कि विज्ञप्ति संख्या-508 / तीन-2021-39 (2)-2016 दिनांक 15.11.2022 द्वारा वर्ष 2023 हेतु घोषित अवकाशों में दिनांक 05.01.2023 (गुरूवार) को गुरू गोविन्द जयन्ति सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

कार्मिक तथा प्रशिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के वर्ष 2023 के अवकाश से संम्बन्धित कार्यालय ज्ञाप संख्या- 12/5/2022- जे. ०सी०ए० दिनांक 16 जून 2022 में अंकित न होने के कारण निरस्त किया गया है। इसलिए गुरु गोविन्द जयन्ति का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 29.12:2022 को घोषित होने की दशा में *सामान्य प्रशासन अनुभाग के शुद्धि पत्र संख्या - 771 / तीन-2022-39(2)/2016 लखनऊ दिनांक 28.12.2022 के अनुपालन में दिनांक 05.01.2023 को निर्गत अवकाश को निरस्त किया जाता है। इस संबंध में डीएम अलीगढ़ श्री इंद्र विक्रम सिंह ने पत्र जारी किया।


जनता दर्शन के दौरान जरूरतमंद को कम्बल प्रदान किये

डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी जनता दर्शन में आये फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु डीएम श्री सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

कलक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर बेहतर साफ-सफाई एवं कार्यों का समय से निष्पादन करने के निर्देश दिए। अपनी समस्या निराकरण के लिए आने वाले व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाए।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)