जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ़ से उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज कुमारी शालिनी जूनियर वर्ग में क्रियाकारी मॉडल परिवहन और नवाचार में प्रथम

0

 


*50वीं राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का लखनऊ में हुआ समापन*

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। 15 दिसंबर 2022 (सू0वि0) प्रदेश के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में ’’प्रौद्योगिकी एवं खिलौने’’ विषय पर आधारित चार दिवसीय 50वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ में 12 से 15 दिसंबर तक किया गया। प्रदर्शनी का समापन माननीय  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा श्री संदीप सिंह ने किया। 

माननीय मंत्री श्री संदीप सिंह जी ने समापन सत्र में छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के ये छात्र कल के वैज्ञानिक होंगे और हमारे देश का भविष्य इनके हाथों इतनी तरक्की करेगा कि भारत को कोई भी वस्तु का आयात नहीं करना पड़ेगा, हमको किसी देश पर आश्रित नहीं होना पडेगा, बल्कि दुनिया के अनेक देश हम पर आश्रित होंगे।

लखनऊ के सयुंक्त शिक्षा निदेशक ने उपस्थित सभी अध्यापकों से आव्हान किया कि वह अपने-अपने विद्यालय के छात्रों को विज्ञान एवं नये अविष्कारों के प्रति प्रोत्साहित करें जिससे उनकी प्रतिभा बाहर आ सके और वे भविष्य के वैज्ञानिक बन सके।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 18 मण्डल से प्रदेश स्तर पर 504 मॉडल, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग एवं अध्यापक वर्ग से प्रस्तुत किये गये, जिसमे से अलीगढ़ मंडल के 26 छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इन मॉडलों का निरीक्षण लखनऊ की निर्णायक मंडल टीम ने किया जिसके अंतर्गत अलीगढ़ मंडल के जूनियर वर्ग में परिवहन और नवाचार स्थिर मॉडल में सोमेन्द्र कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय अमापुर कासगंज प्रथम, जूनियर वर्ग में क्रियाकारी मॉडल परिवहन और नवाचार में कुमारी शालिनी उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़ प्रथम, सीनियर क्रियाशील मॉडल के विषय पर्यावरण अनुकूल सामग्री में शुभ सिद्धांत भारद्वाज जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ एटा प्रथम रहे। सीनियर क्रियाशील में द्वितीय स्थान पर अनमोल गोस्वामी अविनाशी सहाय आर्यन इंटर कॉलेज एटा अध्यापक संवर्ग में परिवहन और नवाचार प्रमोद कुमार पाराशर एमआई इंटर कॉलेज सिकंदरा सिकंदराराऊ द्वितीय स्थान एवं जूनियर स्थिर में हर्षित कुमार राजकीय हाई स्कूल दरकोली एटा तृतीय स्थान वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास विषय पर शिवांगी सिंह रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस एवं आर्यन देव डीप इंटर कॉलेज मेडु हाथरस द्तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं, प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश चंद्र अग्रवाल एवं मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी राजीव कुमार अग्रवाल ने तीनो छात्र और छात्राओं को प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर मंडल को गौरवान्वित करने पर बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचने का आशीर्वाद भी दिया गया। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में जनपद से उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिका मंजू सिंह, कल्पना जैन, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिका अस्मा बानो, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के अध्यापक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दीप इंटर कॉलेज, मेडु हाथरस के चिराग अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

-

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)