Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Aligarh| लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ साथ मारपीट तानाशाही का प्रतीक है: जितेंद्र शर्मा

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) के जिलाध्यक्ष अलीगढ़/ हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कटु शब्दों में कहा कि लखनऊक में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर जाकर महिला किसान बेरोजगारी कानपुर घटना गन्ने का पेमेंट 2 करोड़ रोजगार के वादे जो भाजपा ने चुनाव के समय जनता से किए थे उनकी याद दिलाते हुए प्रदर्शन करना चाहा लेकिन चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा तक भी विधायकों को नहीं जाने दिया इसे कहते है तानाशाही|


जब इस खबर को मीडियाकर्मियों ने कवरेज करना चाहा तो भाजपा सरकार के इशारे पर मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की अधिकारियों पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया सुनने में आ रहा है कि कुछ मीडियाकर्मियों के थप्पड़ भी मारे गए हैं अगर ऐसा है तो बहुत ही निंदनीय है क्योंकि मीडिया का काम है किसी भी खबर का कवरेज करना|


साथ ही सरकार के गुणगान करते मिडिया से अनुरोध किया अब छोड़ दो गुणगान जागो गोदी मीडिया जागो कितनी बेज्जती कराओगे स्वतंत्र होकर पत्रकारिता करिए इन अधिकारियों और नेताओं की औकात नहीं उंगली भी टच कर सकें जब अपना जमीर बेच दोगे तो कोई भी आंखें दिखाएगा और थप्पड़ मारेगा* भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) देश के चौथे स्तम्भ के साथ खड़ा हो इन्हें सबक सिखाएगा|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ