जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 10मार्च को केके देवी ट्रस्ट परिसर में

0


*10 मार्च को लोकप्रिय सांसद सतीश गौतम करेंगे लोकार्पण*

*केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अवलोकन कर लाभ उठाएं*

*अलीगढ़ वासी अधिक से अधिक संख्या में के के देवी ट्रस्ट पहुंच उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनायें*

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़ 7 मार्च (सूवि)। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन सामान्य के हितार्थ एवं राष्ट्र के विकास के लिए संचालित योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन के के देवी ट्रस्ट परिसर में किया जा रहा है। जनपद के लोकप्रिय सांसद श्री सतीश गौतम द्वारा शुक्रवार 10 मार्च को प्रातः 9:00 बजे चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर कोल विधायक श्री अनिल पाराशर एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिधिगण भी उपस्थित रहेंगे। 

    जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों, रोजगारपरक जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी की स्थापना के के देवी ट्रस्ट परिसर, एएमयू चुंगी, जमालपुर रोड पर की गई है। चित्र प्रदर्शनी की स्थापना का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। डीएम ने अलीगढ़ वासियों से पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि 10 मार्च को लोकार्पित होने वाली तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में में प्रतिभाग कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं। सहायक निदेशक सूचना सन्दीप कुमार ने बताया है कि चित्र प्रदर्शनी 10 से 12 मार्च तक स्थापित रहेगी।


*के के के के देवी ट्रस्ट पहुंच उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनायें* - सन्दीप कुमार, एडीआई

    केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन सामान्य के हितार्थ एवं राष्ट्र के विकास के लिए संचालित योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन के के के के देवी ट्रस्ट परिसर, एएमयू चुंगी गेट, जमालपुर रोड पर किया जा रहा है। मा. सांसद श्री सतीश  कुमार गौतम द्वारा कल शुक्रवार 10 मार्च को प्रातः 9:30 बजे चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया जाएगा। 

      

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)