Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़? जिला पंचायत के बाद अब नगर निगम से भी पास हुआ प्रस्‍ताव



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का नाम जल्‍द बदल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसे अलीगढ़ की बजाए हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। नाम बदले जाने को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही थीं। अलीगढ़ नगर निगम ने यह प्रस्‍ताव पास कर दिया है। प्रस्‍ताव को शासन के पास भेजा जा रहा है। मेयर प्रशांत सिंघल ने उम्‍मीद जताई है कि जल्‍द ही इस प्रस्‍ताव को मंजूरी मिल सकती है। आपको बता दें कि इसके पहले भी योगी सरकार प्रदेश के कुछ जिलों के नाम बदल चुकी है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्‍या किए जाने की चर्चा देश-विदेश हर जगह हुई थी। अब अलीगढ़ का नाम बदले जाने को लेकर वहीं के नगर निगम ने प्रस्‍ताव पास कर दिया है।तो इसे बड़ा कदम बताया जा रहा है। नगर निगम की बैठक मेंअलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्‍ताव रखा गया था जिसे सर्वसम्‍मति से पास कर दिया गया।


पूर्व राज्यपाल बोले, मेरी कोशिशों सें लोकसभा व राज्यसभा में वंदे मातरम गायन प्रारंभ हुआ


उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पहले भारत की संसद में वंदे मातरम गीत नहीं गाया जाता था। मेरे प्रयासों से राज्यसभा व लोकसभा में वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। यह गीत आज ही के दिन 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था इसलिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। वह मंगलवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था भी मेरे प्रयासों से लागू हुई है। इससे कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और मेरे कहने पर ही 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 2017 के बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बड़ी छलांग लगाई है। यूपी 17वें से दूसरे स्थान पर आ गया है। प्रदेश में विकास को गति मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ