धनीपुर में मतदाता जागरूकता के लिए महिला अध्यापकों ने निकाली स्कूटी रैली

Aligarh Media Desk
0


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ब्लॉक धनीपुर में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई इस स्कूटी रैली में लगभग पाँच सौ महिला अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन बैनर लेकर मतदाता जागरूकता के लिए महिलाओं द्वारा वोट प्रतिशत बढ़ाने के नारे लगाए गए। 

रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सिंह द्वारा झंडी दिखाई गई साथ में खंड शिक्षा अधिकारी धनी पर श्रीमती दीप्ति गुप्ता उपस्थित रहीं। रैली का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। रैली में राजेश चैहान नारायण सारस्वत शेर सिंह हरिओम यादव संजय भारद्वाज शालिनी सोलंकी पूनम सिंह यशोदा सिंह सहित लगभग 500 महिला अध्यापिका उपस्थित रहीं। 

-------

                                                  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)