'मेरी न्यूड फोटो वीडियो व्हाट्सअप पर कर दी है वायरल, इसे तुरंत करो गिरफ्तार', महिला डॉक्टर की गुहार

Aligarh Media Desk


अलीगढ मीडिया न्यूज़, हरदुआगंज| अलीगढ जिले के हरदुआगंज इलाके की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत देते हुए गुहार लगायी है कि निशांत पंडित नाम के युवक ने उसके साथ बीते तीन साल से ज्यादा सम्बन्ध रखे जब उसने युवक से दूरी बना ली तो उसने महिला डॉक्टर की न्यूड वीडियो और फोटो उसके सभी परिचितों को व्हाट्सअप कर दी| इस घटना से महिला डॉक्टर बेहत आहत है| उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है|

जानकारी के मुताविक शहर के एक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में बतौर असिस्टेंड प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत एक महिला डॉक्टर के गाजियावाद निवासी युवक निशांत पंडित से सम्बन्ध चल रहे थे, हाल ही में पीड़िता ने निशांत पंडित से दूरी बना ली| लेकिन निशांत पंडित उससे पहले जैसा सम्बन्ध रहने का दबाब बना रहा था| पीड़िता के इंकार करने पर आरोपी निशांत पंडित ने पीड़िता की न्यूड तस्वीरें और वीडियो उसके परिचितों को व्हाट्सअप कर दी, जिससे महिला डॉक्टर बेहद आहत है| फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|