एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए भाजपा ने की बरौली विधानसभा की बैठक

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| कस्बे एक गेस्ट हाउस में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने बरौली विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक कस्बे के एक गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित जिसमे आज  की बैठक का संचालन जिला मंत्री ठाकुर राकेश सिंह ने किया वहीं पर  मौजूद कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डाक्टर देवेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक स्नातकों के वोट बनवाने और उनका रिकॉर्ड रखने से संबंधित जानकारी  देते हुए इस चुनाव में युवाओं की भूमिका को उल्लेखित किया|

    बैठक में स्नातक MLC चुनाव के जिला संयोजक एवं जिला मंत्री सुरेश सिंह जी महामंत्री शिवनारायन शर्मा जी जिला महामंत्री अनेकपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मंडल प्रभारी संजय चौधरी उपस्थित रहे |

बरौली विधानसभा की बैठक के संयोजक और हरदुआगंज के मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने सभी पार्टी नेताओं का पटका पहना कर स्वागत किया बैठक में वीरपाल सिंह बीपी, शैलेंद्र सिंह, प्रेम शंकर बच्चन, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, संदीप सिंह जादौन, गजराज सिंह टेलर, भोलमबर सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, निखिल शर्मा, शैलेश कुशवाहा, राजवीर सिंह वर्मा, सुनीता अग्निहोत्री, श्यामवीर सिंह ,आयुष शर्मा, गौरांक अग्रवाल, पलाश मित्तल, ग्राम प्रधानपति राजकुमार दिवाकर, आदि कार्यकर्ता,मौजूद रहे।

(हरदुआगंज से संवाददाता लखन सिंह की रिपोर्ट)