खबरदार ये पत्रकार नहीं ब्लैकमेलर है?..समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक का बड़ा आरोप!

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| अलीगढ़ महानगर से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला पत्रकार ने अपनी राजनीतिक पहुंच और दबंगई का फायदा उठाकर समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक का भविष्य बर्बाद कर देख लेने की दी धमकियाँ। मामले ने तूल तब पकड़ा जब जिला चिकित्सालय मलखान सिंह, अलीगढ़ में माइग्रेन की बीमारी का इलाज कराने पहुंचे समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी के संज्ञान में एक मामला आया कि एक महिला पत्रकार और उनका भाई चिकित्सालय की एक महिला कर्मचारी की मजबूरी वश की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग की वीडियो को वायरल करने के नाम पर उसे धमकाते हुए 23600 रुपये की अवैध वसूली करने जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, अलीगढ़ के रक्तकोष कार्यालय में पहुंचे हैं और तब उन्होंने इस गलत कार्य को रोकने का प्रयास किया। अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि उन्होंने मानवता के हित में मंगलवार को अपने 2 साथियों के साथ जाकर जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के रक्तकोष में 3 यूनिट रक्तदान किया था जिसके बाद से उन्हें अपने शरीर में कमजोरी व थकान का अनुभव हो रहा था और वो पिछले कुछ दिनों से माइग्रेन की बीमारी से भी पीड़ित चल रहे हैं इसलिए वो जिला चिकित्सालय मलखान सिंह, अलीगढ़ में शनिवार को डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना चेकअप कराने पहुंचे थे। उन्होंने उस महिला कर्मचारी को भरोसा दिलाया था कि उसके घर पिछली रात्रि बिजली ना आने के कारण मजबूरी वश उसने अपनी स्कूटी चार्ज की है वो भी रक्तकोष विभाग में आने जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध किए बिना।

 जिसका फायदा उन्हें किसी अवैध वसूली करने आए पत्रकारों को नहीं उठाने देना चाहिए और ना ही उन्हें एक रुपया भी देना चाहिए। उनके समझाने के बाद उस महिला कर्मचारी ने अवैध वसूली के नाम पर उगाई करने गई महिला पत्रकार को एक भी रुपया देने से इन्कार कर दिया। जब वो महिला पत्रकार और उसका पत्रकार भाई उस महिला कर्मचारी से एक रुपया भी उगाई नहीं कर पाए तो बौखलाहट में उन्होंने समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी को कॉल कर थाना सासनी गेट में बुलाने और किसी अन्य व्यक्ति अर्जुन देव की तरह उनका भविष्य बर्बाद कर देख लेने की धमकियाँ देते हुए उस महिला कर्मचारी की स्कूटी चार्जिंग की वीडियो मनगढ़ंत बातों के साथ वायरल कर दी।

 अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि अपनी और जिला चिकित्सालय की उस महिला कर्मचारी के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली उस महिला पत्रकार व उसके भाई के खिलाफ वो अति शीघ्र प्रमाणों के साथ थाना सासनी गेट पहुंचकर इस घटना की लिखित में शिकायत दर्ज करेंगे और ऐसे ब्लैकमेलर पत्रकारों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की अलीगढ़ पुलिस प्रशासन से मांग करेंगे। जिससे आगे से कोई भी पत्रकार या कोई अन्य व्यक्ति ऐसा अनुचित कृत्य करने का दुस्साहस करके किसी भी व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा या नौकरी का फायदा उठाकर उसे मानसिक प्रताड़ना ना दे पाए।