भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अतरौली। नगर के सुभाष चौक स्थित घंटाघर चौराहे पर सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती धूमधाम और गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। नगर के युवाओं एवं समाजसेवियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता एवं समाजसेवी वरुण चौधरी ने भगत सिंह के साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर रामलीला प्रबंधक वरुण चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी विजयपाल गुप्ता, अंशुल वार्ष्णेय, देवेंद्र शर्मा, पवन वार्ष्णेय, शाहबाज़ खान, सौरभ (सौना), पीयूष गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, अंशुल भारद्वाज सहित अनेक नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारों के साथ हुआ।

