मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियों को ठीक कराने पहुंचे ग्रामीण
अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। धनीपुर ब्लॉक के सफेदपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को बीएलओ की ओर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया।
कैंप के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं थे, उनके नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कराए गए। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे ठीक कराने के लिए भी लोगों ने आवेदन किया। बीएलओ ने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
इस केम्प मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष भोलाम्बर सिंह ने मतदाता सूची को देखा और लोगों की समस्या का समाधान कराया|
बीएलओ हेमलता देवी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो।
कैंप के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और मतदाता सूची से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान कराया। इस मौके पर बीएलओ हेमलता सहित दर्जनों बीएलओ मौजूद रहे।

