सिटी क्लब में मां के भजनों पर झूमीं महिलाएं, डांडिया की धूम

प्रवीन कुमार, ब्यूरो चीफ अलीगढ़

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर  सिटी क्लब में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की भक्ति और उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में महिलाओं ने माता रानी के विभिन्न भजनों पर रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर जमकर डांडिया किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य किया और नवरात्र की खुशियों को साझा किया।


कार्यक्रम का संयोजन नीमा रानी ने किया। उनके संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता रानी के भजनों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक अंदाज में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। नृत्य और संगीत के बीच महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले सिटी क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्र के उत्सव को सामूहिक रूप से मनाने के साथ महिलाओं को आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करना भी रहा। कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला।


इस अवसर पर नीमा, वंदना, कंचन, शालिनी, सुमन, मनु, अनीता, संध्या, कजली, रूचि, प्रिया, सविता, मीनाक्षी और अर्चना सहित अनेक महिलाओं ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया। सभी ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया और मां दुर्गा की आराधना करते हुए नवरात्र पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।